Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
हल्द्वानी: 26 मई से हरिद्वार में आयोजित वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन ऑफ योगासन स्पोर्ट्स में हर्षिका ने स्वर्ण पदक जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन कर दिया है।
हल्द्वानी की कक्षा 3 में पढ़ने वाली 7 वर्षीय हर्षिका रिखाड़ी छोटी सी उम्र में योग के ऐसे-ऐसे आसन कर लेती हैं जिससे लोग भी आश्चर्यचकित हो जाते हैं। हर्षिका पिछले 1 साल से देशभर की योग प्रतियोगिताओं में कई मेडल अपने नाम कर चुकी हैं साथ ही उनकी जिम्नास्टिक में भी बहुत रूचि है। बीते 26 मई को वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन ऑफ योगासन स्पोर्ट्स की ओर से हरिद्वार में 5 से 10 आयु वर्ग के ट्रेडिशनल योगा में हर्षिका रिखाड़ी ने गोल्ड मेडल हांसिल किया है। उन्होंने इस दौरान आर्टिस्टिक में डेमो परफॉरमेंस भी दिया।