Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: देहरादून की अंतरराष्ट्रीय भरतनाट्यम नृत्यांगना श्रद्धा और अंतरराष्ट्रीय कैलीग्राफी आर्टिस्ट अभिषेक ने मिलकर एक घंटे 27 मिनट तक लगातार नृत्य और कैलीग्राफी की प्रस्तुति देकर अपना नाम इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया है। दोनों न केवल बचपन के दोस्त हैं, बल्कि भगवान शिव के भक्त भी हैं।
महान उपलब्धियों को हासिल करने के लिए प्रबल इच्छाशक्ति ही मनुष्य को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करने का साहस देती है। कुछ ऐसी ही उपलब्धि प्रदेश के दो युवा कलाकारों ने अपने नाम की है। देहरादून की श्रद्धा बछेती और अभिषेक यादव ने दुनिया के सबसे ऊँचे शिवा टेम्पल में एकसाथ मिलकर एक घंटे 27 मिनट तक लगातार नृत्य और कैलीग्राफी करके India Book of World Records में अपना नाम दर्ज किया है। दोनों ने अपनी कला के माध्यम से अपने आराध्य को प्राप्त करने का प्रयास किया। उनकी प्रदर्शन ने लोगों के बीच एक गहरा प्रभाव डाला है।