उत्तराखंड के अधिकारी के खाने में पनीर की जगह मिला मांस, UP के पूर्व सांसद का होटल सील

अमरोहा जिले के अंतर्गत आने वाले इस होटल में खाने को लेकर इतनी बड़ी लापरवाही की सूचना मिलते ही मंडी धनौरा की एसडीएम चंद्रकांता, इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह के साथ होटल में पहुंच गई। उनके साथ ही जिले की खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम को भी बुलाया गया...
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Haveli Hotel sealed: UP Former MP Harish Nagpal Haveli Hotel sealed
Image: UP Former MP Harish Nagpal Haveli Hotel sealed

अल्मोड़ा: बीते शनिवार को राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण प्रशिक्षण संस्थान उत्तराखंड के वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी श्रीश कुमार अपने बेटे हर्ष के साथ उत्तराखंड से उड़ीसा जाने के लिए निकले थे। वे इस समय उड़ीसा के वर्कर जिले में भटली लोकसभा के ऑब्जर्वर भी हैं। जिसके लिए वे अल्मोड़ा से दिल्ली जा रहे थे। इसके बाद उनको दिल्ली से उड़ीसा के लिए फ्लाइट लेनी थी।

UP's Former MP Harish Nagpal's Haveli Hotel sealed

इस दौरान दोपहर करीब तीन बजे वे लोग उत्तरप्रदेश के गजरौला में नेशनल हाईवे पर स्थित पूर्व सांसद हरीश नागपाल के हवेली होटल में खाना खाने के लिए पहुंचे। खाने में उन्होंने कढ़ाई पनीर और दाल मखनी मंगाया था। खाना खाते हुए उनके कढ़ाई पनीर में से मुर्गे की हड्डी निकल आईं। हवेली होटल में उनके बेटे हर्ष के आगे परोसे गए कढ़ाई पनीर में मुर्गे की हड्डी निकली। जिससे उनको होटल की सर्विस और लापरवाही पर काफी गुस्सा आया। उन्होंने होटल के स्टाफ की इस हरकत पर गुस्से में उनको फटकार लगाई। उन्होंने होटल में हुए इस मामले की शिकायत जिला अमरोहा के जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी से की।

सील कर दिया गया पूर्व सांसद का होटल

अमरोहा जिले के अंतर्गत आने वाले इस होटल में खाने को लेकर इतनी बड़ी लापरवाही की सूचना मिलते ही मंडी धनौरा की एसडीएम चंद्रकांता, इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह के साथ होटल में पहुंच गई। उनके साथ ही जिले की खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम को भी बुलाया गया। टीम ने वहां पहुंचकर खाने की जाँच की। खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने मांस लगी हड्डी का सैंपल लिया है। इसके बाद मांस लगी हड्डी के सैंपल को जाँच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच पड़ताल के बाद एसडीएम चंद्रकांता द्वारा पूर्व सांसद हरीश नागपाल के हवेली होटल को सील कर दिया गया है।