प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा के अंतर्गत उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को स्कॉलरशिप प्रदान कर रही है।
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: Scholarship Programme for Class 6 and Class 9 Students
देहरादून: कक्षा 6 और कक्षा 9 के छात्रों को छात्रवृति प्रदान करने हेतु एक फॉर्म भरना होगा जिसकी अंतिम तिथि 4 जुलाई 2024 है और जुलाई के अंतिम सप्ताह में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। उसके बाद उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को छात्रवृति दी जाएगी।
Scholarship Programme for Class 6 and Class 9 Students
उत्तराखंड राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत एक नई पहल की शुरुआत की है जिसमें कक्षा 6 और कक्षा 9 में पढ़ रहे छात्र-छात्राएं छात्रवृति परीक्षा में प्रतिभाग कर इस परीक्षा को उत्तीर्ण करके प्रतिमाह छात्रवृति ले सकते हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जिसकी अंतिम तिथि 04 जुलाई 2024 निर्धारित की गई है। अपर शिक्षा निदेशक वंदना गर्ब्याल वंदना गर्ज्याल ने सभी सीईओ, डीईओ व प्रधानाचार्यों को छात्र-छात्राओं को इस योजना के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही गर्मियों की छुट्टियों के दौरान छात्रों की चयन परीक्षा में तैयारी हेतु सहयोग करने के भी निर्देश जारी किए हैं।
कक्षा 6 के चयनित अभ्यर्थियों के लिए छात्रवृति
इस परीक्षा में चयनित कक्षा 6 के अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 600 रुपए दिए जायेंगे और यदि अभ्यर्थी के कक्षा 6 में 60 प्रतिशत अंक होंगे तो उसे कक्षा 7 में 700 रुपए प्रतिमाह दिए जायेंगे तथा अगर अभ्यर्थी के कक्षा 7 में 60 प्रतिशत अंक होंगे तो उसे आगे कक्षा 8 में 800 रुपए प्रतिमाह छात्रवृति दी जाएगी साथ ही एससी व एसटी अभ्यर्थियों को 5 प्रतिशत का वेटेज मिलेगा। कक्षा 6 के अभ्यर्थी परीक्षा फॉर्म यहाँ से डाउनलोड करें।
Click Here
कक्षा 9 के चयनित अभ्यर्थियों के लिए छात्रवृति
इस परीक्षा में चयनित कक्षा 9 के अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 900 रुपए छात्रवृति के तौर पर दिए जाएंगे और यदि छात्र कक्षा 9 में 60 प्रतिशत अंकों के साथ पास होता है तो उसे कक्षा 10 प्रतिमाह 1000 रुपए दिए जायेंगे। यहाँ पर भी एससी व एसटी अभ्यर्थियों को 5 प्रतिशत का वेटेज मिलेगा।
कक्षा 9 के अभ्यर्थी परीक्षा फॉर्म यहाँ से डाउनलोड करें।
Click Here
आवेदन पत्र संस्थागत द्वारा पूर्ण रूप से जांच कर सम्बंधित विकास खंड क्वे खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में निर्धारित तिथि 04 जुलाई 2024 तक जमा कराएं। अभ्यर्थी वेबसाइट www.scertuk.gov.in से आवेदन पत्रडाउनलोड कर सकते हैं।