उत्तराखंड: मार्शल आर्ट्स की नेशनल चैंपियनशिप में दम दिखाएंगे तीन खिलाड़ी

13वीं राज्य स्तरीय वुशु चैंपियनशिप में भाग लेने वाले पछुवादून की रक्षते मार्शल आर्ट अकादमी के तीन खिलाड़ियों का चयन नेशनल चैंपियनशिप के लिए किया गया है।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Selected For National Championship: 3 Martial Arts Players Selected For National Championship
Image: 3 Martial Arts Players Selected For National Championship

देहरादून: परेड ग्राउंड में आयोजित राज्यस्तरीय वुशु चैंपियनशिप 2024 में रक्षते मार्शल आर्ट के पांच खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से तीन खिलाड़ी गोल्ड मैडल जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता लिए चयनित हुए हैं।

3 Martial Arts Players Selected For National Championship

देहरादून के परेड ग्राउंड में 01 जून से 02 जून तक राज्यस्तरीय वुशु चैंपियनशिप 2024 का आयोजन हुआ, जिसमें रक्षते मार्शल आर्ट के पांच खिलाड़ी भाग लिए। कशिश कश्यप, मनीषा चौहान और निशांत ने स्वर्ण पदक जीतकर नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया। जबकि एक और खिलाड़ी पीहू ने कांस्य पदक जीता। अकादमी के प्रमुख प्रशिक्षक अमन राठौड़ और विवेक राठौड़ ने कहा कि मार्शल आर्ट न केवल खेल के क्षेत्र में पहचान बनाने में मददगार है, बल्कि आत्मरक्षा में भी सहायक है। उन्होंने विशेष रूप से लड़कियों को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण लेने की सलाह दी।

तीन खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक किया हांसिल

अंडर-12 बालिका वर्ग के 21 किलो भार वर्ग में नैनीताल की निर्वाणी जोशी ने स्वर्ण पदक जीता। 24 किलो भार वर्ग में देहरादून की मेघा भट्ट ने स्वर्ण पदक, अभियेशा ने रजत पदक और सानवी ने कांस्य पदक हासिल किया। 27 किलो भार वर्ग में देहरादून की आराध्या ने स्वर्ण पदक, विदिशा ने रजत पदक और नैनीताल की आशी बिष्ट ने कांस्य पदक जीता। 30 किलो भार वर्ग में नैनीताल की निहारिका ने स्वर्ण पदक, देहरादून की सिद्धि ने रजत पदक और नैनीताल की सृष्टि थापा ने कांस्य पदक जीता और 36 किलो भार वर्ग में पौड़ी की काव्या ने स्वर्ण पदक, अनिका ने रजत पदक और देहरादून की गौरवी ने कांस्य पदक जीता।