नीट यूजी परीक्षा-2024 में ऑल इंडिया स्तर पर पहली रैंक प्राप्त कर अक्षत ने पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन कर दिया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरा परिवार बेहद खुश है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
Image: Akshat Topped All India in NEET
हल्द्वानी: क्षत ने पहले ही प्रयास में NEET UG 2024 में 99.99 परसेंटाइल के साथ ऑल इंडिया टॉप कर लिया है। अक्षत ने 11 वीं की पढ़ाई के साथ ही नीट की तैयारी के लिए कोचिंग लेना शुरू कर दिया था।
Akshat Topped All India in NEET and got 99.99 percentile
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने मंगलवार को मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट (स्नातक) के परिणाम घोषित किए। यह परीक्षा 56.4 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने उत्तीर्ण की है जो पांच मई आयोजित की गई थी। हल्द्वानी के होनहार छात्र अक्षत ने ऑल इंडिया टॉप करके 99.99 प्रतिशत अंक किए हैं। अक्षत का यह पहला अटेम्प्ट था। उनकी इस कामयाबी से परिजनों में खुशी की लहर है। सभी लोग उन्हें बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनायें दे रहे हैं।
चिकित्सक हैं अक्षत के पिता
अक्षत ने आर्यमान विक्रम बिडला स्कूल से हाईस्कूल की परीक्षा 97% से पास की और फिर इंटर भारतीयम इंटरनेशनल स्कूल, रुद्रपुर से 96 प्रतिशत अंकों से पास की थी। अक्षत ने 11वीं के साथ-साथ नीट की तैयारी के लिए कोचिंग लेना शुरू कर दिया था। अक्षत ने बताया कि उन्हें डॉक्टर बनने की प्रेरणा अपने पिता से मिली। उनके पिता गोविंद बल्लभ पंगरिया सीएचसी किच्छा में चिकित्सक हैं और मां सोनू पंगरिया गृहिणी हैं। उनकी बड़ी बहन आकांक्षा पीएचडी की तैयारी कर रही हैं। अक्षत ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, परिजनों और गुरुजनों को दिया है।
अक्षत ने बताया सफलता का मूल मंत्र
अक्षत ने बताया कि वे रोजाना पांच से छह घंटे पढ़ाई करते थे और कोचिंग की किताबों के साथ-साथ एनसीईआरटी की पुस्तकों का भी सहारा लेते थे। उन्होंने कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहे युवाओं को सन्देश दिया है कि मोबाइल का इस्तेमाल कम से कम करें और अपना पूरा फोकस पढाई पर लगाएं। नियमित टेस्ट दें और अपने आप का स्वमूल्यांकन करें जहाँ पर गलतियां हो रही हैं उन्हें सुधारें, यही सफलता का मूल मंत्र हैं। वे डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना चाहते हैं।