Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
हल्द्वानी: बनभूलपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत में एक हिस्ट्रीशीटर का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। बताया जा रहा है कि वह यहाँ पर कई दिनों से अपने परिवार को छोड़कर रह रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा उत्तर उजाला नमरा मस्जिद के पास रहने वाले युवक अजीम उम्र 30 वर्ष को पास में रहने वाली एक महिला से प्रेम हो गया। अजीम पिछले 15 दिनों से अपनी पत्नी और बच्चे को छोड़कर उसके साथ रह रहा था। अचानक मंगलवार को उसका शव प्रेमिका के घर पर फंदे पर लटका हुआ मिला जिससे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। अजीम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
अजीम की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे उसके परिजनों ने उसकी प्रेमिका के चरित्र पर सवाल उठाए। उन्होंने उस पर हत्या कर अजीम के शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि अजीम बनभूलपुरा थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर भी था और परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है लेकिन उनकी तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इसकी जांच की जाएगी।