Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
रुड़की: यहाँ एक विवाहित की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई और मृतक युवती के भाई ने ससुराल वालों पर दहेज़ के चलते हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि ससुराल वाले कार और पांच लाख कैश की डिमांड कर रहे थे। इसके चलते इन्होने जहर देकर युवती को मार दिया।
समाज में दहेज़ प्रथा आज भी कई मासूमों की जान ले रहा है। ऐसा ही एक मामला रुड़की के भगवानपुर का है जहाँ पर फरमान ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन गुलबहार की शादी तीन साल पहले भगवानपुर के सरठेड़ी गांव निवासी सलमान से हुई थी। शादी में हमने नौ लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात व अन्य सामान दिया था लेकिन ये लोग इस दहेज़ से तब भी खुश नहीं थे। ससुराल वाले दहेज़ के नाम पर फिर से पांच लाख रुपए नकद और कार के डिमांड करने लगे और गुलबहार को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। 31 मई को बहन ने फोन करके बताया कि ससुराल वाले उसे दहेज़ की डिमांड कर रहे हैं और अगर दहेज़ नहीं दिया तो वो जान से मार देंगे।
1 जून को सूचना मिली कि ससुराल वालों ने उसे जहर दे दिया है। मायके वाले आनन-फानन में वहां पहुंचे तो जानकारी मिली कि ये लोग उसे रुड़की के किसी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए हैं। लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जब मायके वाले पहुंचे तो देखा उसके चेहरे पर चोट के निशांत और दांत भी टूटे हुए थे। भाई ने उसके पति समेत पांच नामजद के खिलाफ तहरीर दी है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।