Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
देहरादून: शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत ने शिक्षा विभाग को कहा है कि इस बार प्राथमिक शिक्षकों के 3368 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में होगी। जिसमें प्रथम चरण में 2917 पदों पर जनपदवार विज्ञप्ति जारी की जाएगी तथा दुसरे चरण में 451 पदों पर भर्ती होगी।
उत्तराखंड सरकार ने बड़े लम्बे समय के बाद सरकारी शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए तीन हजार से अधिक प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत ने प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती में हो रहे विलंब से नाराजगी जताते हुए, विभागीय अधिकारियों को फटकार लगाई। प्रदेश में शिक्षा विभाग ने प्राथमिक शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए तत्काल भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत करने का निर्णय लिया है।
शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत ने बताया कि हाईकोर्ट में दाखिल रिट याचिका के संदर्भ में एवं विभागीय निर्णय के अनुसार प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती को दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहले चरण में 2917 पदों पर भर्ती के लिए जिलेवार विज्ञप्ति एक सप्ताह के अंदर जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। दूसरे चरण में कुल 451 पदों पर प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती होगी। चयनित प्राथमिक शिक्षकों को जुलाई माह तक नियुक्ति प्रदान की जाएगी, ताकि प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा का प्रक्रिया सुचारू रूप से आरम्भ हो सके।