Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: मुफ्त अन्न योजना के अंतर्गत राशनकार्ड धारकों को चावल और गेहूं के साथ एक किलो नमक भी दिया जाएगा। इस योजना का शुभारंभ जल्द ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के द्वारा किया जाएगा। आचार संहिता के चलते योजना शुरू नहीं हो पाई थी।
राज्य सरकार समय-समय पर प्रदेश के राशनकार्ड धारकों के लिए योजनाएं चलाती रहती है। इनमें से एक योजना है मुफ्त अन्न योजना जिसमें राशनकार्ड धारकों को गेहूं और चावल दिया जाता है। लेकिन सरकार इसमें एक किलो नमक भी देने जा रही है, इस योजना के तहत राशनकार्ड धारकों को बहुत कम दामों पर आयोडीन युक्त नमक दिया जाएगा। योजना के बारे में अधिक जानकारी प्रदान करते हुए, विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि खाद्य विभाग गरीब राशनकार्ड धारकों के लिए संजीवनी का काम कर रहा है। इसके अंतर्गत कार्ड धारकों को उच्च क्वालिटी की गेहूं और चावल प्रदान किए जा रहे हैं। इसके अलावा खाद्य विभाग अब फोर्टिफाइड चावल के साथ आयोडीन युक्त नमक भी देने का निर्णय लिया है।
राशन कार्ड धारकों को एक किलो आयोडीन युक्त नमक देने की पहल उत्तराखंड सरकार ने पिछले साल की थी और इस संबंध में 22 मई 2024 को आदेश भी जारी किया गया है। हालांकि आदर्श आचार संहिता के पालन करने के कारण यह योजना शुरू नहीं हो पाई थी। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह आयोडीन युक्त नमक गरीब परिवारों को कुपोषण से लड़ने में सहायक होगा। इसका शासनादेश जारी कर दिया गया है और जल्द ही सीएम धामी जी से समय लेकर इस योजना का शुभारंभ कर दिया जाएगा।