Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
अल्मोड़ा: वर्ष 2014 में अजय टम्टा को कपड़ा राज्यमंत्री बनाया गया था उनकी छवि अन्य नेताओं से साफ़ और बेदाग रही जिस वजह से उन्हें केंद्र की मोदी सरकार में एक बार फिर से जगह मिली है।
जीत की हैट्रिक लगने के बाद अल्मोड़ा लोकसभा से निर्वाचित अजय टम्टा को मोदी कैबिनेट में शामिल किया गया है और उन्हें सड़क परिवहन राज्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले 2014 की मोदी सरकार में अजय टम्टा को कपड़ा राज्यमंत्री बनाया गया था। उनकी साफ और बेदाग छवि उन्हें अन्य नेताओं से अलग करती है और यही कारण है कि उन्हें केंद्र की मोदी सरकार में एक बार फिर से स्थान मिला है।
मोदी सरकार ने अजय टम्टा को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल करके भाजपा हाईकमान ने जातीय समीकरणों को साधने की कोशिश की है। भाजपा देश में दलित और पिछड़ा वर्ग के वोट बैंक को हर हाल में अपने साथ जोड़े रखना चाहती है। चुनाव में लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने वाले अजय टम्टा इस बार उत्तराखंड के पांचों सांसदों में एकमात्र हैं तथा केंद्रीय मंत्रिमंडल में दूसरी बार शामिल होने वाले अजय टम्टा हाईकमान के भरोसेमंद नेताओं में गिने जाते हैं।
चुनाव पूर्व जब अल्मोड़ा संसदीय सीट के टिकट के लिए दावेदारी हो रही थी, तब भी सौम्य व्यवहार के लिए मशहूर टम्टा ने खुद को भाजपा का अनुशासित सिपाही ही बताया। इन्हीं कारणों से मोदी सरकार 3.0 में अजय टम्टा को पुनः शामिल किया गया है।