Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
अल्मोड़ा: बीते सोमवार की रात एक नाबालिग को इमरजेंसी में पेट के असहनीय दर्द की शिकायत पर लाया गया। डॉक्टरों के देखने पर उसके टॉयलेट जाने की बात कही। कुछ ही देर बाद चिकित्सकों को पता चला की नाबालिग ने बच्ची को जन्म दे दिया है। खबर सुनते है सभी लोग दंग रह गए।
जनपद अल्मोड़ा में गत सोमवार की रात को एक जीएनएम का कोर्स कर रही नाबालिग छात्रा को इमरजेंसी वार्ड में पेट दर्द के चलते भर्ती किया गया। चिकित्सकों के देखने के दौरान ही वह टॉयलेट जाने की बात कहकर वहां से चली गई। कुछ ही देर के बाद टॉयलेट से एक बच्चे के रोने की आवाज आने लगी तो सभी आनन-फानन में अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मचारी और चिकित्सक दौड़कर टॉयलेट में पहुंचे, तो देखा नाबालिग ने एक स्वस्थ बालिका को जन्म दिया है। फिर तुरंत दोनों को हॉस्पिटल में ले जाकर उपचार किया गया।
वह मूलरूप से पिथौरागढ़ की रहने वाली है और वर्तमान में अल्मोड़ा के किसी निजी संस्थान से जीएनएम का कोर्स कर रही है। सोमवार को वह अपनी दो दोस्तों के साथ पेट दर्द के चलते अस्पताल में आई थी। किशोरी की उम्र 17 वर्ष है बच्ची और उसे अस्पताल में ही रखा गया है और दोनों ही सुरक्षित हैं। अस्पताल द्वारा पुलिस और छात्रा के घरवालों को सूचना दे दी गई है लेकिन अभी तक इस घटना से सम्बंधित किसी के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।