Uttarakhand: पीएम सूर्य योजना से घर पर लगाएं सोलर, सरकार देगी सवा लाख की सब्सिडी.. जानिये डिटेल्स

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के जरिए लोगों को अपने छतों पर सोलर पैनल लगवाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है और इसके लिए सरकार सब्सिडी भी दे रही है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
PM Surya Ghar Solar Scheme: PM Surya Ghar Solar Electricity Scheme 2024 Details
Image: PM Surya Ghar Solar Electricity Scheme 2024 Details

देहरादून: बिजली के भारी भरकम बिल से छुटकारा पाना चाहते हो तो आप पीएम सूर्य घर योजना के माध्यम से अपने घर की छतों पर सोलर पैनल लगा सकते हैं। इसके तहत केंद्र और राज्य सरकार सवा लाख रुपए से ज्यादा की सब्सिडी दे रही है।

PM Surya Ghar Solar Electricity Scheme 2024: Details

देश की नदियों का जलस्तर कम हो जाने से बिजली परियोजनाओं पर असर पड़ा है, इसका समाधान ढूंढने के लिए पीएम मोदी ने हाल ही में पीएम सूर्य घर योजना लॉन्च की है, जिसके तहत एक करोड़ घरों में सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। बिजली की बढ़ती खपत को देखते हुए पीएम ने लोगों को सौर ऊर्जा के लिए प्रोत्साहित किया है। बढ़ते बिजली के बिलों की समस्या से जूझ रहे लोगों को इस योजना लाभ मिलेगा। सोलर पैनल लगवाने से न आपका बिजली का बिल ज्यादा आएगा और साथ ही आप बिजली पैदा कर विद्युत विभाग को बेचकर पैसे भी कमा सकते हैं।

कितने किलोवाट तक का प्लांट लगा सकते हैं?

यदि आप इस योजना के तहत अपने घर की छत पर सोलर प्लांट लगाना चाहते हैं तो आप 1 किलो से लेकर 10 किलोवाट तक का प्लांट लगा सकते हैं, जिसके लिए सरकार आपको सब्सिडी देगी। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत केंद्र और राज्य सरकार सवा लाख रुपए से ज्यादा की सब्सिडी दे रही है। अगर आप 3 किलोवाट का सोलर पैनल लगते हैं तो आपको 195,000 में से 129,000 सब्सिडी मिलेगी, आपको सिर्फ 65,000 रुपए अपने जेब से खर्च करने होंगे।

योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी की जानकारी

अगर आप प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना का लाभ लेना चाहते हो तो 1 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाने पर केंद्र सरकार द्वारा 30,000 और राज्य सरकार द्वारा 17,000 यानी कुल 47,000 की सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं और 2 किलोवाट के सोलर पैनल लगाने पर केंद्र सरकार द्वारा ₹60,000 की और राज्य सरकार द्वारा 34,000 यानी की 94,000 की सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा 3 किलोवाट या उससे ऊपर का सोलर प्लांट लगाने पर आप 78,000 केंद्र सरकार से और 51,000 राज्य सरकार से यानी की 129,000 की सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं।

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए जरुरी पात्रता

1. आवेदक भारत का निवासी होना चाहिए
2. योजना का लाभ गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को मिलेगा
3. आवेदक के पास मोबाइल नंबर, बैंक खाता, पासबुक होना अनिवार्य है
4. आवेदा के पास अपना स्वयं का आवास होना चाहिए
5. आवेदक के पास अपना आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, बिजली बिल होना जरुरी है.

यहां करें आवेदन:

योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन इस आधिकारिक वेबसाइट से करें:- pmsuryaghar.gov.in