Uttarakhand News: BJP विधायक पार्वती दास की तबीयत बिगड़ी, एयरलिफ्ट कर मैक्स में भर्ती कराया गया

अचानक तबियत बिगड़ने के बाद विधायक पार्वती दास को देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, बताया जा रहा है कि उन्हें लंग्स संबंधित परेशानी है।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
BJP MLA Parvati Das: BJP MLA Parvati Das Admitted in Max Hospital Dehradun
Image: BJP MLA Parvati Das Admitted in Max Hospital Dehradun

बागेश्वर: विधायक शैलारानी रावत की तबीयत बिगड़ने के बाद अब बागेश्वर विधानसभा सीट की विधायक पार्वती दास की भी तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिली है। आज पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदन रामदास की पत्नी विधायक पार्वती दास की अचानक तबीयत खराब होने के कारण उन्हें बागेश्वर से देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में एयरलिफ्ट किया गया।

BJP MLA Parvati Das Admitted in Max Hospital Dehradun

वर्तमान में प्रदेश की दो महिला विधायक स्वास्थ्य सम्बन्धी बीमारियों के चलते अस्पताल में भर्ती हैं, कुछ दिन पहले केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत की अचानक तबीयत बिगड़ गई जिस कारण उन्हें एयरलिफ्ट कर देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती किया गया, तबीयत में सुधार न होने के कारण उन्हें गुरुग्राम स्थित मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती के लिए एयरलिफ्ट किया गया था, यहाँ उनका उपचार चल रहा है।
वहीं आज बागेश्वर विधानसभा सीट से विधायक पार्वती दास की भी अचानक तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें परिजनों द्वारा बागेश्वर के जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार करवाया गया, यहाँ डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार करने के बाद हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी और फिर उनके पुत्र गौरव दास ने शासन से बातचीत करके राज्य सरकार के आदेश पर उन्हें एयरलिफ्ट करके देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है और अब यहाँ पर उनका उपचार चल रहा है।