Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
नैनीताल: धर्मनगरी में बदमाशों के होंसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्हें किसी का भी डर नहीं है। दिन प्रतिदिन लूटपाट और चोरी की घटनाओं ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। यहाँ सैर पर निकली बुजुर्ग महिला से बदमाशों ने मारपीट करके उनसे सोने की चूड़ियां छीनकर फरार हो गए, पुलिस ने सीसीटीवी में कैद हुई वारदात के बाद कार्रवाही शुरू कर दी है।
हरिद्वार में 17 जून को सुबह करीब 4:45 बजे ललित रस्तोगी की माँ निवासी आवासीय कॉलोनी ज्वालापुर रोज की तरह मॉर्निंग वाक पर निकली थी, घर से कुछ ही दूर चलने के बाद जैन प्रोविजन स्टोर पर खड़े दो युवकों ने पीछे से आकर उन्हें घेर लिया और उनसे जबरदस्ती छीना झपटी करने लगे। इस झड़प में बुजुर्ग महिला सड़क पर गिर गई और फिर लुटेरों ने उनके हाथ से सोने की चूड़ियाँ निकलने लगे, इस दौरान उन बदमाशों ने बुजुर्ग महिला को कुछ दूरी तक घसीटा भी और वे तब तक इन्हें निकालने की कोशिश करते रहे जब तक चूड़ियां निकल नहीं गई और इस तरह वे चूड़ी निकालकर फरार हो गए।
घर पहुंचकर बुजुर्ग महिला ने इसकी सूचना परिजनों को दी जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसके बारे में सूचित करवाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं, पुलिस ने बताया कि दोनों युवकों को जल्द ही पुलिस पहचान करके गिरफ्तार करेगी।