पीएम मोदी जी द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी कर दी गई है, देशभर के 9.26 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को ₹20 हज़ार करोड़ की सम्मान राशि ट्रान्सफर कर दी गई है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
Image: 166 Crores Deposited in Accounts of Seven Lakh Farmers in Uttarakhand
देहरादून: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत उत्तराखंड के 771567 लाभार्थी किसानों को 166.08 करोड़ रुपए की धनराशि उनके खाते में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित कर दी गई है। तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर नरेंद्र मोदी ने पहली केंद्रीय कैबिनेट में किसान सम्मान निधि के लिए हस्ताक्षर किए।
166.08 Crores Deposited in Accounts of Seven Lakh Farmers in Uttarakhand
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत उत्तराखंड के 7.71 लाख किसानों को 17वीं किस्त हस्तांतरित कर दी गई है। मंगलवार को डीबीटी के माध्यम से किसानों के खातों में दो-दो हजार रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। प्रदेश में सर्वाधिक एक लाख से अधिक टिहरी जनपद के किसानों को इसका लाभ मिल रहा है। हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय से कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी वर्चुअल रूप से पीएम मोदी के सम्मान निधि वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए और किस्त जारी करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि देशभर के 9.26 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को 20 हजार करोड़ रुपये की सम्मान राशि डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की गई है। इसमें उत्तराखंड के 7,71,567 किसानों को 166.08 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं।
यहाँ करें अपनी क़िस्त का स्टेटस चेक
सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना छह हजार की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। जिसे तीन अलग-अलग किस्तों में दो-दो हजार रुपए करके हस्तांतरित किया जाता है, इस धनराशि से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। यदि आपके खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी नहीं हुई है तो आप इस आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाकर अपने क़िस्त का स्टेटस जान सकते हो।