Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
हरिद्वार: यहाँ एक युवक अपने सब्सक्राइबरों को बीयर का गिफ्ट लेकर पहुँच गया और पूरे शहर में जगह-जगह बीयर बाँट रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया है, जिसपर तीर्थपुरोहितों सहित धार्मिक संगठनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाही की मांग की है।
आजकल सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग कुछ भी करने से नहीं डरते, न उन्हें पुलिस का डर होता है न ही अपने घरवालों का, कुछ लोग तो अपनी जान पर खेलकर भी वीडियो बनाते हैं और जान गँवा बैठते हैं। लेकिन धर्मनगरी हरिद्वार के कनखल में इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें युवक अंकुर चौधरी अपने सोशल मीडिया के फोलोवर्स के लिए मांस-मदिरा प्रतिबंधित क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर जाकर बीयर के कुछ केन रखकर अपनी सोशल मीडिया की फेमिली को कहते नज़र आ रहा है कि जो सबसे पहले आएगा वो यह गिफ्ट लेकर जा सकता है।
युवक वीडियो में दादूबाग पुलिया पर छोटी नहर के किनारे बीयर का गिफ्ट पैक छुपाते दिख रहा है और कह रहा है कि कनखल की जनता ने उसे बहुत प्यार दिया है इसलिए वो उन्हें गिफ्ट में बीयर लेकर आया है। प्रतिबंधित क्षेत्र में बीयर बांटने का वीडियो वायरल होने के बाद तीर्थ पुरोहित समाज सहित कई धार्मिक संगठनों और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। युवक के इंस्टाग्राम पर कई ऐसे वीडियो मौजूद हैं जिसमें वह हरिद्वार के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर बीयर बांटता नज़र आ रहा है।