Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: सरकार ने रवि बडोला हत्याकांड में आरोपितों पर सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है, आरोपी देवेंद्र भारद्वाज के मकान और डेयरी पर जल्द ही बुलडोजर चलने वाला है, उसने सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा करके इनका निर्माण किया है। प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त कराने का नोटिस दिया गया है।
कुछ दिन पूर्व राजधानी देहरादून के नेहरू ग्राम क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात हुई जिससे देवभूमि की सुरक्षा को लेकर सरकार पर सवाल उठे और फिर प्रशासन सतर्क हो गया। इसके बाद धामी सरकार ने एक्शन में आकर सबसे पहले बाहरी लोगों को उत्तराखंड में जमीन खरीदने के लिए कुछ नए नियम जारी किए तथा आज प्रशासन ने रवि हत्याकांड के मुख्य आरोपी देवेंद्र भारद्वाज को देहरादून उप जिला मजिस्ट्रेट (सदर) की ओर से नोटिस भेजा गया है, इसमें आरोपी को तीन दिन के अंदर खुद अवैध अतिक्रमण हटाने को कहा गया है और अगर आरोपी द्वारा स्वयं यह अतिक्रमण तीन दिनों के भीतर नहीं हटाया गया तो प्रशासन बलपूर्वक अतिक्रमण पर बुलडोज़र से कार्रवाही करेगा तथा इसमें जो भी खर्चा आएगा उसे आरोपी देवेंद्र भारद्वाज से ही वसूला जाएगा।