लोकसभा चुनाव के दौरान बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया था लेकिन इस बार फिर से उन्हें उत्तराखंड विधानसभा उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल कर दिया है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
Image: Akash Anand BSP Star Campaigner in Uttarakhand By Election
हरिद्वार: आकाश आनंद की एक बार फिर से बसपा की मुख्यधारा की राजनीति में एंट्री हो गई है, बसपा प्रमुख मायावती ने उन्हें मंगलौर विधानसभा सीट के उपचुनाव में स्टार कैंपेनर बनाया है। सूची में उनका नाम मायावती के बाद दूसरे नंबर पर है इससे ये साबित होता ही कि आकाश आनंद एक बार फिर वापसी कर रहे हैं।
Akash Anand BSP Star Campaigner in Uttarakhand By Election
उत्तराखंड की दो विधानसभओं में 10 जुलाई को उप-चुनाव होने हैं, मंगलौर सीट पर बसपा के सरवत करीम अंसारी विधायक थे, लेकिन स्वास्थ्य खराब होने के कारण उनका निधन हो गया और ये सीट खाली रह गई। अब इस बार बसपा के पूर्व विधायक दिवंगत हाजी सरवत करीम अंसारी के पुत्र उदेबुर्रहमान को यहाँ से टिकट दिया गया है। बहुजन समाज पार्टी को ये सीट हमेशा से ही फायदेमंद रही है और इस बार भी वे पूरी गर्मजोशी के साथ मैदान पर उतरे हैं और चुनाव लड़कर फिर से जीतने का फैसला किया है। इसके लिए बसपा प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को प्रचार प्रसार के लिए मैदान में उतारा है।
क्या आकाश आनंद की वापसी से बजेगा जीत का डंका ?
मायावती ने कुछ महीने पहले ही आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था, लेकिन लोकसभा चुनाव के दौरान आकाश आनंद के कुछ बयानों ने काफी सुर्खियां बटोरी, वे महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर आक्रामक होते नज़र आए और आपत्तिजनक बयान के खिलाफ उनपर केस भी दर्ज किया गया था। जिसके चलते मायावती ने उन्हें पार्टी के सभी पदों से मुक्त कर दिया था लेकिन अब लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद बसपा ने उन्हें उत्तराखंड और पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव में स्टार कैंपेनर के रूप में उतरा है।