Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
चमोली: 10 जुलाई को बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा में उपचुनाव होने हैं, इन दोनों विधानसभाओं में समाजवादी पार्टी ने अपना पूर्ण समर्थन कांग्रेस पार्टी को देने का निर्णय लिया है, सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर यह फैसला लिया गया।
लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद सभी पार्टियां उपचुनाव के लिए मैदान में उतर गई हैं नामांकन खत्म हो चुके है और अब सभी पार्टियां प्रचार-प्रसार करते नज़र आ रही हैं। इस बीच आज खबर आई है कि इस चुनाव में समाजवादी पार्टी अपना समर्थन कांग्रेस को देगी। साथ ही सपा ने अपने कार्यकर्ताओं को दोनों विधानसभाओं में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने के निर्देश दिए हैं। सपा के राष्ट्रीय सचिव डॉ. सत्यनारायण सचान ने बताया कि उपचुनाव में समाजवादी पार्टी बदरीनाथ से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को समर्थन दे रही है और बदरीनाथ सीट फिर से कांग्रेस के खाते में जाएगी।
डॉ. सत्यनारायण सचान ने कहा कि इन दोनों विधानसभा सीटों को भाजपा से मुक्त करना ही समाजवादी पार्टी का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि बागेश्वर उपचुनाव में सपा ने अपना उम्मीदवार उतारा था, लेकिन सत्ताधारी भाजपा ने जीत हासिल कर ली थी। इसलिए इस बार बदरीनाथ और मंगलौर सीटों पर सपा ने पूरी तरह से कांग्रेस को समर्थन देने का निर्णय लिया है ताकि दोनों विधानसभाओं में भाजपा को हराया जा सके।