प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी और अडानी समूह के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर इस पर निवेश करने की चर्चा की।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
Image: Adani Group Will Invest 500 Crores In Uttarakhand Agriculture Sector
देहरादून: अडानी समूह ने प्रदेश में 500 करोड़ का प्रस्तावित निवेश करने के लिए बीते रविवार को गणेश जोशी से मुलाक़ात की और मंत्री ने सरकार की ओर से सकारात्मक आश्वासन देते हुए मामले में शीघ्र कार्यवाही का वादा किया। इससे प्रदेश के किसानों को अनाज और फलों को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए भंडारण की सुविधा उपलब्ध होगी।
Adani Group Will Invest 500 Crores In Uttarakhand Agriculture Sector
देश के जाने माने अडानी समूह ने उत्तराखंड में निवेश करने का फैसला किया है और उन्होंने रविवार को इस बारे में कृषि मंत्री गणेश जोशी से मुलाक़ात की तथा उद्यान के क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं के दृष्टिगत विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की साथ ही अडानी ग्रुप के हेड कॉरपोरेट अफेयर्स (नार्थ) आनंद सिंह भसीन ने बताया कि अडानी समूह प्रदेश में कृषि एवं उद्यान के क्षेत्र में पांच सौ करोड़ रुपये के निवेश का इच्छुक है। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि राज्य की भौगोलिक परिस्थितियां और कृषि जलवायु क्षेत्र विभिन्न बागवानी फसलों के उत्पादन के लिए उपयुक्त हैं। राज्य में बागवानी के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। प्रदेश की अनुकूल नीतियों के कारण आज देश दुनिया के निवेशक उत्तराखंड में निवेश के लिए आकर्षित हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों को खुलेंगे रोजगार के अवसर
अडानी समूह के प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि यहाँ पर कौशल विकास सेंटर खोला जाएगा, इससे प्रदेश के किसानों को अनाज और फलों के दीर्घकालिक भंडारण की सुविधा मिलेगी, जिससे उपज को खराब होने से बचाया जा सकेगा, राज्य में ऊर्जा क्षेत्र में भी निवेश की योजना है। दक्ष मानव संसाधन के विकास के लिए प्रदेश में कौशल विकास केंद्र खोले जाएंगे, इससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे और साथ ही उन्हें कौशल विकास से उद्योगों में नौकरी का मौका मिलेगा। इस मौके पर अडानी ग्रुप के महाप्रबंधक आरके पांडे के साथ, उत्तराखंड जैविक बोर्ड के प्रबंध निदेशक विनय कुमार भी मौजूद थे।