इस बार पड़ी भीषण गर्मी में बिजली की अधिक खपत ने ऊर्जा निगम को परेशानी में डाल दिया, जिसके बाद यह फैसला लिया गया।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: Electricity Bill Will Be Generated From Electronic Devices in House
देहरादून: ऊर्जा निगम अब बिजली के कनेक्शन में बदलाव करने जा रहा है जिससे अब घर लगे उपकरणों के हिसाब से बिजली कनेक्शन का लोड तय होगा और उसी के अनुरूप बिल आएगा, इसके लिए कनेक्शन लोड पर फॉमूला भी तैयार कर लिया गया है।
Electricity Bill Will Be Generated From Electronic Devices in House
प्रदेश में इस बार गर्मियों में अचानक बढ़े बिजली के लोड ने ऊर्जा निगम के प्रबंधन को मुश्किल में डाल दिया। निर्धारित सीमा से अधिक बिजली लोड होने पर सप्लाई में गड़बड़ी हो गई, जिसके बाद निगम ने इसपर जांच की तो पता चला कि लोगों ने घरों में अधिक बिजली के उपकरण लगा रखे थे जबकि कनेक्शन कम लोड का था। इस समस्या को देखते हुए निगम ने प्रति किलोवाट उपकरणों की संख्या निर्धारित करते हुए लोड का नया फार्मेट जारी कर दिया है। अब उत्तराखंड में बिजली कनेक्शन का लोड घर के उपकरणों के आधार पर निर्धारित होगा और बिल भी उसी के अनुसार आएगा। ऊर्जा निगम ने प्रति किलोवाट के लिए उपकरणों की संख्या निर्धारित कर दी है। ऊर्जा निगम के निदेशक ऑपरेशन, मदन राम आर्य ने बताया कि मीटर रीडर लोगों के घर-घर जाकर उनके कनेक्शन और वास्तविक लोड की जानकारी देंगे।
बिजली उपकरण व स्वीकृत भार
1. एक से दो किलोवाट - लाइट, पंखे, फ्रिज, टीवी
2. तीन से चार किलोवाट - लाइट, पंखे, फ्रिज, टीवी, एक वॉशिंग मशीन, एक गीजर, एक एसी, मिक्सर
3. पांच से आठ किलोवाट - लाइट, पंखे, फ्रिज, मिक्सर, टीवी, एक वॉशिंग मशीन, दो गीजर, दो एसी, एक इंडक्शन कुक टॉप, माइक्रोवेव
4. आठ से दस किलोवाट - लाइट, पंखे, फ्रिज, मिक्सर, टीवी, एक वॉशिंग मशीन, तीन गीजर, तीन एसी, एक इंडक्शन कुक टॉप, माइक्रोवेव
उपभोक्ता लोड बढ़ाने का आवेदन ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट upcl.org या फिर प्ले स्टोर से यूपीसीएल की Consumer Self Service एप डाउनलोड करके भी कर सकते हैं।