Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: प्रदेश में हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए यातायात विभाग ने एक अहम फैसला लिया है, इसके तहत हार्ले डेविडसन या बीएमडब्ल्यू कंपनी की 8 बाइकों को 01 करोड़ 68 लाख की कीमत से खरीदा जाएगा। स्टंटबाजों को पकड़ने के लिए ये बाइकें मददगार साबित होंगी।
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने हाल ही में प्रदेश में लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर समीक्षा बैठक की थी और इसमें उन्होंने लोक निर्माण विभाग, परिवहन विभाग और यातायात निदेशालय को सड़क हादसों को रोकने के लिए सभी संभव कदम उठाने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद यातायात निदेशालय ने सड़क सुरक्षा कोष से आवश्यक उपकरणों की खरीद का प्रस्ताव दिया है। इसके तहत आठ हार्ले डेविडसन या बीएमडब्ल्यू कंपनी की हाईटेक बाइक 01 करोड़ 68 लाख रुपये की कीमत से खरीदी जाएंगी। ये बाइक्स सड़क पर स्टंट कर अपनी और दूसरों की जान खतरे में डालने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करेंगी। इन्हें उन क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा जहां अधिक सड़क दुर्घटनाएं होती हैं या जो ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित हैं।
इसी तरह प्रदेश में 10 स्थानों पर 74 लाख रुपये के खर्च से रडार स्पीड साइन बोर्ड और कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे चालान की कार्रवाई भी सरल होगी। इसके अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को प्रवर्तन कार्यों के लिए 14.76 लाख रुपये की लागत से बॉडी वॉर्न कैमरे प्रदान किए जाएंगे। कई खतरनाक मोड़ों पर सड़क हादसों को रोकने के लिए यातायात निदेशालय 9.55 लाख रुपये के बजट से 147 कॉन्वेक्स मिरर लगाएगा। इसके साथ ही, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के कंधे पर लगाने के लिए 1243 शोल्डर लाइट भी खरीदी जाएंगी।