Uttarakhand News: IMD का भारी बारिश का रेड अलर्ट, इन तीन जिलों में बंद रहेंगे सभी स्कूल

प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रीय हो गया है और दूसरी तरफ बच्चों की गर्मियों की छुट्टियां खत्म होने के बाद स्कूल खुल चुके हैं, ऐसे में भारी बारिश को देखते हुई दो जिलों में अवकाश घोषित किए जाने का आदेश पारित हुआ है।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
School Closed Due to Rain: All Schools Will Remain Closed in These 3 District of Uttarakhand
Image: All Schools Will Remain Closed in These 3 District of Uttarakhand

नैनीताल: मौसम विभाग ने प्रदेश के नैनीताल और बागेश्वर जिले में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है जिसके चलते बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट द्वारा सभी स्कूलों को बंद रहने के आदेश जारी किए गए हैं।

All Schools Will Remain Closed in These Two District of Uttarakhand

इस समय प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में भयंकर बारिश देखने को मिल रही है, मौसम विभाग ने उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, बागेश्वर समेत कई जिलों में रेड अलर्ट भी जारी कर दिया है। बारिश के चलते कई सड़कें बंद हो गई है और जनजीवन अस्त व्यक्त हो गया है। इस स्थिति में बच्चों और शिक्षकों का स्कूल आना खतरे से कम नहीं है इसलिए कुमाऊँ मंडल के दो जिलों में डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने एक दिन के अवकाश का आदेश जारी किया है।
1. जनपद बागेश्वर में कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी सरकारी, अर्द्ध-सरकारी, निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 2 जुलाई (मंगलवार) को अवकाश घोषित किया गया है। फिलहाल यह आदेश केवल एक दिन के लिए है, लेकिन मौसम की स्थिति को देखते हुए इसे बढ़ाया भी जा सकता है।
2. जनपद नैनीताल में भी कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी सरकारी, अर्द्ध-सरकारी, निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 2 जुलाई (मंगलवार) को अवकाश घोषित किया गया है। फिलहाल यह आदेश केवल एक दिन के लिए है, लेकिन मौसम की स्थिति को देखते हुए इसे बढ़ाया भी जा सकता है।
3. मौसम विभाग ने 2 से 4 जुलाई तक चम्पावत जिले के कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा तथा कहीं कहीं भारी से अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है। चम्पावत जिले में इंटरमीडिएट तक के सभी शासकीय, अशासकीय व निजी विद्यालयों तथा समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया गया है। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर जिलाधिकारी व अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नवनीत पांडे ने आईआरएस प्रणाली में नामित सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिये हैं।