Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
नैनीताल: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 4 जुलाई को भी प्रदेश में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी हुआ है खासकर कुमाऊँ मंडल के जिलों में, जिसके चलते यहाँ के चार जिलों में कल 4 जुलाई को भी सभी स्कूलों में अवकाश रहेगा।
उत्तराखंड में पहाड़ों से लेकर मैदान तक बारिश का सिलसिला जारी है। आपदा प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश भर में 111 छोटी-बड़ी सड़क बंद हैं और कई जगह भूस्खलन भी हो रहा है, इन सबके चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने कल के लिए कुमाऊँ मंडल के जिलों में भारी बारिश होने की सम्भावना जताई है, जिसके चलते बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर जिले में रेड अलर्ट जारी किया है।
बच्चों की सुरक्षा को मद्देनज़र रखते हुई इन चार जिलों के जिलाधिकारी ने 04 जुलाई को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रो में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किया है और कहा गया है कि आदेश का पालन न करने पर संबंधित विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र के संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।