मुख्यमंत्री नमक पोषण योजना के अंतर्गत अंत्योदय और प्राथमिक परिवार योजना के उत्तराखंड के लगभग 14 लाख राशन कार्ड धारकों को 8 रूपये प्रति किलो की दर से आयोडाईज्ड नमक उपलब्ध करवाया जाएगा।
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: Rs 8 per Kg Iodized Salt in Uttarakhand Salt Nutrition Scheme
देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री नमक पोषण योजना का मुख्यमंत्री धामी और खाद्य मंत्री रेखा आर्या की मौजूदगी में शुभारंभ किया गया। इस योजना के अंतर्गत उत्तराखंड में गरीब परिवारों को हर माह 8 रूपये प्रति किलो की सस्ती दर से आयोडाईज्ड नमक मिल सकेगा। खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने इसे गरीबों का जीवन बेहतर बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार का काम बताया। उन्होंने कहा कि सरकार जनता को पूर्ण रूप से शुद्ध और पोषणयुक्त राशन देने के लिए संकल्पबद्ध है। रेखा आर्य ने कहा कि उत्तराखंड में पिछले 5 साल में 9 लाख से अधिक लोग गरीबी रेखा से आये हैं।
Rs 8 per Kg Iodized Salt in Uttarakhand Salt Nutrition Scheme
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या शनिवार को हिमालयन सांस्कृतिक केन्द्र, नींबूवाला, देहरादून में थे, यहां उन्होंने मुख्यमंत्री नमक पोषण योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोडाईज्ड नमक वितरण भी किया गया। मुख्यमंत्री नमक पोषण योजना के अंतर्गत अंत्योदय और प्राथमिक परिवार योजना के उत्तराखंड के लगभग 14 लाख राशन कार्ड धारकों को 8 रूपये प्रति किलो की दर से आयोडाईज्ड नमक उपलब्ध करवाया जाएगा।
अब सस्ती दरों पर पोषण भी स्वाद भी
खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि डबल इंजन की सरकार प्रदेश के हर गरीब और समाज के अन्तिम छोर के व्यक्ति का जीवन बेहतर और सार्थक बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उत्तराखंड की खाद्य मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारेफ्फों के पुल बांधते हुए कहा कि पोषण युक्त नमक केवल गरीब परिवारों के खाने का स्वाद नहीं बढ़ाएगा बल्कि पोषण भी अब स्वाद के साथ उपलब्ध होगा, पहले धामी सरकार के द्वारा निशुल्क तीन गैस सिलेंडर साल में दिए जाने की योजना को शुरू किया गया था, और अब मुख्यमंत्री नमक पोषण योजना का भी शुभारंभ किया गया है।
गरीबों को समर्पित पोषण युक्त नकम योजना: CM Dhami
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गरीबों को समर्पित योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं चलाई गई हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार प्रदेश के हर गरीब और समाज के अन्तिम छोर के व्यक्ति का जीवन बेहतर और सार्थक बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा जिस तरीके से गरीब परिवारों के लिए मुफ्त राशन योजना शुरू की है, इसी तरीके से पोषण युक्त नकम योजना का भी शुभारंभ किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाएं शहरों से लेकर पर्वतीय क्षेत्र के अंतिम गांव तक पहुंच रही हैं। राज्य में गरीबी रेखा से बाहर निकलने के मामले में पर्वतीय जनपदों का बेहतर प्रदर्शन है। इस अवसर पर प्रमुख सचिव खाद्य एल फैनई, आयुक्त एच.सी सेमवाल, अपर सचिव रुचि मोहन रयाल एवं खाद्य विभाग मौजूद रहे।