मोबाइल साइंस लैब आपके सामने सड़कों पर दौड़ेगी। राज्य की पहली लैब ऑन व्हील्स-मोबाइल साइंस लैब को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दिखाई हरी झंडी।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
Image: First Science Lab on Wheels will run in 4 districts
देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी स्चूलों में पढ़ रहे छात्र-छात्रओं को चार मोबाईल सांइस लैब की सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने देहरादून कैम्प कार्यालय परिसर से लैब ऑन व्हील्स को हरी झंडी दिखाई।
First Science Lab on Wheels will run in 4 districts
CM धामी ने पहले मोबाईल सांइस लैब के विज्ञान मॉडल्स देखा, परखा और फिर चारों मोबाईल सांइस लैब को हरी झण्डी दिखा कर रवाना कर दिया। ये मोबाईल सांइस लैब चम्पावत और अल्मोड़ा से होती हुई देहरादून और पौड़ी गढ़वाल जिलों का रुख करेंगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राजकीय इण्टर कॉलेज भीमावाला के युवा वैज्ञानिकों के साथ संवाद भी स्थापित किया।
यूकास्ट के महानिदेशक प्रो0 दुर्गेश पंत ने यहां बताया कि लैब ऑन व्हील्स उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकास्ट) एवं राज्य सरकार की एक बहुत ही महत्वकांक्षी परियोजना है। जिसके माध्यम से राज्य के ग्रामीण/दूरस्थ क्षेत्रों में विज्ञान को लोकप्रिय बनाने और विज्ञान संचार गतिविधियों को बढावा देने कार्य किया जाना है।
परियोजना के अंतर्गत प्रयोगशाला, व्यवहारिक प्रदर्शनों और विज्ञान गतिविधियों के माध्यम से प्रदेश के कक्षा छः से दसवीं तक के छात्र-छात्राओं को जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान और गणित आदि विषय के पाठ्यक्रम को अच्छे से सीखने एवं समझ पाने का अवसर मिल सकेगा। प्रो0 पंत ने कहा कि प्रदेश में परियोजना का संचालन दो चरणों में किया जा रहा है, प्रथम चरण में राज्य के 04 जिलों क्रमश: चम्पावत, अल्मोड़ा, देहरादून एवं पौड़ी में लैब ऑन व्हील्स का संचालन किया जा रहा है जिसके पश्चात दूसरे चरण में उत्तराखंड के सभी जिलों में परियोजना का संचालन किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।
इस अवसर पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सचिव नितेश झा एवं महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर भगत ने भी लैब ऑन व्हील्स में प्रदर्षित विभिन्न विज्ञान आधारित मॉडल्स का अवलोकन किया। यूकास्ट से अमित पोखरियाल, जितेन्द्र कुमार, डा0 पीयूष जोशी, विकास नौटियाल, प्रहलाद अधिकारी, डा0 पुनीत सिंह एवं सहयोगी संस्था अगस्त्या इण्टरनेशनल से शिव कुमार, विकास तिवारी, दया शंकर के अलवा भीमावाला इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य डा0 एस के अग्रवाल एवं राम आश्रय चैहान आदि भी यहां उपस्थित रहे।