Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: शहीद हुए जवानों में से दो जवान हवलदार कमल सिंह और अनुज नेगी पौड़ी जिले के हैं, जिन्होंने सर्वोच्च बलिदान देकर भारत मां के लिए अपने प्राण समर्पित कर दिए हैं। दो जवानों शहादत के बाद से पूरा क्षेत्र शोक में डूबा हुआ है।
कठुआ में सोमवार को आतंकियों ने सेना की गाड़ी पर घात लगाकर हमला किया। हाई अलर्ट और हमले की सूचनाओं के बीच, जम्मू-कश्मीर में यह एक महीने का सबसे बड़ा आतंकी हमला है, जिसमें उत्तराखंड के पांच वीर जवान शहीद हो गए हैं। शहीद हुए जवानों में पौड़ी के लैंसडाउन से हवलदार कमल सिंह और रिखणीखाल के अनुज नेगी भी शामिल हैं। आतंकवादियों ने पहले ग्रेनेड फेंका और फिर गोलीबारी शुरू कर दी। जवान जब तक स्थिति को संभाल पाते, आतंकवादी अपने नापाक इरादों को अंजाम देकर जंगल में भाग चुके थे। आतंकवादियों की तलाश के लिए सर्च अभियान जारी है।