Uttarakhand News: गढ़वाल राइफल्स की स्वर्ण जयंती, भारतीय सेना में उत्तराखंड का 17% योगदान

उत्तराखंड में 14वीं गढ़वाल राइफल्स के स्वर्ण जयंती समारोह में मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि देश के करीब 17 प्रतिशत सैनिक उत्तराखंड से आते हैं। वीर नारियों और पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Ganesh Joshi News: 14th Garhwal Rifles Celebrates Golden Jubilee
Image: 14th Garhwal Rifles Celebrates Golden Jubilee

देहरादून: देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित दून सैनिक इंस्टीट्यूट में 14वीं गढ़वाल राइफल्स एक्स-सर्विसमैन एसोसिएशन की ओर से बटालियन का 50वां स्थापना दिवस मनाया गया। स्वर्ण जयंती समारोह में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि भी दी गई।

Uttarakhand News: 14th Garhwal Rifles Celebrates Golden Jubilee

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड की आबादी देश के कई राज्यों की तुलना में कम है, लेकिन सेना में प्रदेश का योगदान उल्लेखनीय है। उन्होंने कहा कि देश के करीब 17 प्रतिशत सैनिक उत्तराखंड से आते हैं। उत्तराखंड को वीरों की भूमि बताते हुए उन्होंने कहा कि गढ़वाल राइफल्स वीरता, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है।
गणेश जोशी ने बताया कि 14वीं गढ़वाल राइफल्स की स्थापना 1 सितंबर 1976 को कर्नल सौंधी के नेतृत्व में हुई थी। उन्होंने कहा कि उन्हें भी इस बटालियन में सिपाही के रूप में सेवा करने का अवसर मिला है। बटालियन के साथ बिताया गया समय उनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है।

सैन्य जीवन ने सिखाया अनुशासन

मंत्री ने कहा कि उनके राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन में सैन्य पृष्ठभूमि का बड़ा योगदान रहा है। सेना में मिले अनुशासन और अनुभव ने उन्हें जनसेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि सैन्य जीवन के अनुशासन के कारण ही उन्हें लगातार चार बार विधायक और कैबिनेट मंत्री के रूप में जनता की सेवा करने का अवसर मिला।
स्वर्ण जयंती समारोह में वीर नारियों को सम्मानित किया गया। इनमें लक्ष्मी देवी, दीपा रावत, बसंती देवी, आशा देवी, चिमुड़ी देवी और दीपा देवी शामिल रहीं। इसके अलावा सेना मेडल से सम्मानित जवानों को भी सम्मानित किया गया। इनमें राइफलमैन कर्मेन्द्र सिंह, सूबेदार प्रेम सिंह और हवलदार खिलाफ सिंह शामिल रहे।

भटिंडा में तैनात है बटालियन

वर्तमान में 14वीं गढ़वाल राइफल्स की बटालियन भटिंडा में तैनात है। शासकीय कार्यक्रमों के कारण मंत्री गणेश जोशी बटालियन के साथ वहां आयोजित समारोह में शामिल नहीं हो सके। इसके बाद उन्होंने देहरादून में पूर्व सैनिकों के साथ बटालियन का स्वर्ण जयंती समारोह मनाया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पूर्व सैनिकों के साथ पारंपरिक नृत्य कर पुरानी यादों को भी ताजा किया।

पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों के लिए योजनाओं का किया जिक्र

मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों के लिए सरकार की विभिन्न योजनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने वन रैंक वन पेंशन, जिला स्तर पर पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए नोडल अधिकारी की व्यवस्था और शहीद परिवारों को नौकरी देने जैसी पहलों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि सैन्यधाम का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और जल्द ही इसका लोकार्पण किया जाएगा।

कई पूर्व सैनिक रहे मौजूद

कार्यक्रम में 14वीं गढ़वाल राइफल्स पूर्व सैनिक संगठन के पूर्व अध्यक्ष कैप्टन (सेनि.) गुलाब सिंह, नायब सूबेदार (सेनि.) बलवंत सिंह पंवार, सूबेदार (सेनि.) महाराज सिंह, कैप्टन (सेनि.) ज्योति रौतेला, विक्रम सिंह, धर्म सिंह और डॉ. सुभाष समेत बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक मौजूद रहे।