Uttarakhand By-Election: उपचुनाव में गिरा मतदान प्रतिशत, इतने फीसदी हुई वोटिंग

बीते दिन बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा सीट पर उपचुनाव सम्पन्न हुआ। दोनों विधानसभाओं में इस उपचुनाव में मतदान प्रतिशत गिर गया है।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Uttarakhand By election 2024: Uttarakhand By election 2024 Voting Percentage Dropped
Image: Uttarakhand By election 2024 Voting Percentage Dropped

चमोली: मंगलौर विधानसभा में लगभग 69.74 प्रतिशत और बदरीनाथ विधानसभा में लगभग 51.43 प्रतिशत मतदान हुआ। इस बार के विधानसभा उपचुनाव में 2022 के मुकाबले मतदान प्रतिशत में काफी कमी देखी गई है।

Uttarakhand By-election 2024 Voting Percentage Dropped

बुधवार को बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा सीट पर उपचुनाव सम्पन्न हुआ। बदरीनाथ में भाजपा ने पूर्व विधायक राजेंद्र भंडारी को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने लखपत बुटोला पर भरोसा जताया है। मंगलौर विधानसभा सीट के लिए भाजपा ने करतार सिंह भड़ाना को प्रत्याशी के रूप में उतारा है। जबकि कांग्रेस की ओर से मंगलौर विधानसभा सीट से काजी निजामुद्दीन को उम्मीदवार बनाया गया था। वहीं बसपा से दिवंगत विधायक सरवत करीम अंसारी के पुत्र उबेदुर्रहमान प्रत्याशी थे।

उपचुनाव में गिरा मतदान प्रतिशत

उपचुनाव के दौरान कई मतदान केंद्रों पर हंगामा और मारपीट के बावजूद, मंगलौर विधानसभा का उपचुनाव समाप्त हो गया है। जिला निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक इस उपचुनाव में 69.74 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। वहीं बदरीनाथ विधानसभा में 51.43 प्रतिशत मतदान हुआ। विधानसभा चुनाव 2022 में मंगलौर में 75.95 प्रतिशत और बदरीनाथ में 65.65 प्रतिशत मतदाता ने मतदान किया था। अब 13 जुलाई को वोटों की गिनती होगी। केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत के निधन के बाद यह विधानसभा सीट फिलहाल रिक्त है। राज्य सरकार जल्द ही इस विधानसभा में उपचुनाव की घोषणा कर सकती है।