एंटीलिया हाउस पहुंचे बदरीनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी, अनंत और राधिका को दिया आशीर्वाद

कुछ दिन पूर्व बाबा केदार और बदरी विशाल के दरबार में मुकेश अंबानी के बेटे की शादी का निमंत्रण पहुंचा, जिसमें उन्होंने इस पवित्र रिश्ते के बंधन में बंधने जा रहे दोनों जोड़ों के लिए आशीर्वाद की विनती की।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Anant Radhika Wedding: Anant Ambani and Radhika Merchant Wedding
Image: Anant Ambani and Radhika Merchant Wedding

चमोली: बदरीनाथ के मुख्य पुजारी भुवन चंद्र उनियाल उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के विवाह में शामिल होने के लिए मुंबई एंटिला हाउस पहुंचे, जहाँ उन्होंने दुल्हेराजा अनंत को रुद्राक्ष की माला पहनाई।

Anant Ambani and Radhika Merchant's Wedding

भारत के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी के पुत्र अनंत अंबानी 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी शादी में शामिल होने के लिए देश-विदेश से बिजनेसमैन, अभिनेता और अभिनेत्रियों समेत तमाम दिग्गज नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। इसी बीच बदरीनाथ के मुख्य पुजारी भुवन चंद्र उनियाल अंबानी के शादी समारोह में उन्हें आशीर्वाद देने पहुंचे।

शादी से पहले कराया 50 जोड़ों का विवाह

बदरीनाथ के मुख्य पुजारी भुवन चंद्र उनियाल ने अनंत अंबानी को रुद्राक्ष की माला पहनाकर उनके भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। अंबानी परिवार ने अनंत-राधिका की शादी से पहले 50 जोड़ों की शादी का आयोजन किया था। अनंत-राधिका के हल्दी समारोह में बॉलीवुड की तमाम हस्तियां मौजूद थीं। उन्होंने बताया कि कल उत्तराखंड से और कई प्रमुख लोग इस शादी में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंच रहे हैं। इनमें स्वामी अवधेशानंद गिरी, योग गुरु स्वामी रामदेव, स्वामी कैलाशानंद और बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय शामिल हैं।

पंडित जी ने साझा किए अनुभव

बदरीनाथ मंदिर के पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद उनियाल ने बताया कि उन्हें 9 तारीख को शादी में शामिल होने के लिए बुलाया गया था और वे 13 तारीख तक इस विवाह समारोह का हिस्सा रहेंगे। उन्होंने आगे बताया कि उनके रुकने की व्यवस्था मुंबई के एक लग्जरी होटल में की गई है। उनके लिए एक लग्जरी गाड़ी और ड्राइवर भी उपलब्ध कराया गया है, जिसका उपयोग वे 13 तारीख तक कहीं भी आना-जाना करने के लिए करेंगे। इसके अलावा 13 जुलाई को अंबानी परिवार द्वारा एक आशीर्वाद कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है, जिसमें उन्हें शामिल होना है।