देहरादून के इन 21 स्कूलों की छुट्टी के समय में होगा बदलाव, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

ट्रैफिक की समस्या से निजात पाने के लिए राजधानी के 21 बड़े स्कूलों के समय में बदलाव होने जा रहा है, एसएसपी अजय सिंह ने इसकी रिपोर्ट बनाकर डीएम सोनिका को भेज दी है।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
hange in Closing Times of  Schools: Change in Closing Times of 21 Major Schools in Dehradun
Image: Change in Closing Times of 21 Major Schools in Dehradun

देहरादून: ट्रैफिक जाम की समस्या से आम जनता को राहत देने के उद्देश्य से स्कूलों की छुट्टी का समय बदलने की योजना बनाई जा रही है। एसएसपी ने डीएम को इस संबंध में एक रिपोर्ट सौंप दी है। अगर प्रशासन इस नई व्यवस्था को लागू करता है, तो इससे लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्याओं से काफी हद तक निजात मिल सकती है।

Change in Closing Times of 21 Major Schools in Dehradun

गर्मियों की छुट्टियों के बाद राजधानी देहरादून के स्कूल फिर से खुल चुके हैं और दोपहर की छुट्टी के समय जाम की समस्या बढ़ गई है। डेढ़ से ढाई बजे तक सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग जाती हैं, पुलिस जाम को संभालने की पूरी कोशिश करती है, लेकिन स्थिति नियंत्रण से बाहर हो जाती है। इस समस्या को देखते हुए एसएसपी अजय सिंह ने ट्रैफिक पुलिस को योजना बनाने का आदेश दिया है और उन्होंने ईसी रोड, राजपुर रोड, डालनवाला, नेहरू कॉलोनी समेत 21 बड़े स्कूलों की पहचान की है।

स्कूलों के खुलने और बंद होने का समय बदलेगा

स्कूलों के खुलने और बंद होने के समय में गैप रखने का नया प्लान बनाया गया है ताकि ट्रैफिक जाम को कम किया जा सके। इसके तहत आसपास के स्कूलों के लगने और छुट्टी के समय को अलग-अलग किया जाएगा। पुलिस ने इस योजना को लागू करने के लिए रिपोर्ट डीएम सोनिका को भेज दी है। एसएसपी अजय सिंह का कहना है कि इस नए तरीके से ट्रैफिक के दबाव का आंकलन किया जाएगा और अगर जरूरत पड़ी, तो इसमें और सुधार किए जाएंगे, ताकि इसे स्थायी रूप से लागू किया जा सके।

पुलिस द्वारा चिन्हित किए गए स्कूल

1. ईसी रोड क्षेत्र- हिल ग्रेंज स्कूल, मार्शल स्कूल, ऑक्सफोर्ड स्कूल, एसजीआरआर|
2. नेहरू कॉलोनी- शेरवुड और समरवैली स्कूल
3. डालनवाला क्षेत्र- ब्रुकलिन, ब्राइटलैंड, दून ब्लॉसम, कारमन, दून इंटरनेशनल
4. सुभाष रोड क्षेत्र- हेरिटेज, सेंट थॉमस, जसवंत मॉडर्न, सीजेएम, सेंट थॉमस
5. राजपुर रोड क्षेत्र- पाइन हॉल स्कूल, जीजीआईसी, सेंट जोजेफ्स, स्कॉलर होम, ग्रेस एकेडमी