Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
चमोली: दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में उठे उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज होने वाला है। 8 बजे से दोनों विधानसभाओं में मतगणना शुरू हो चुकी है। बद्रीनस्थ विधानसभा में कांग्रेस तो मंगलौर में बसपा बढ़त बनाए हुए है।
उत्तराखंड की दो विधानसभा सीटों पर 10 जुलाई को उपचुनाव के लिए वोट डाले गए थे। मंगलौर और बद्रीनाथ विधानसभा सीट हुई वोटिंग के बाद आज नतीजों का दिन है। मंगलौर विधानसभा सीट पर 69.74 फ़ीसदी और बद्रीनाथ सीट पर 51.43 फीसदी मतदान हुआ। मंगलौर विधानसभा सीट पर भाजपा ने करतार सिंह भड़ाना को प्रत्याशी बनाया है तो वहीं कांग्रेस ने काजी निजामुद्दीन को उम्मीदवार बनाया है। वहीं बसपा ने उबेदुररहमान को प्रत्याशी बनाया है। बद्रीनाथ विधानसभा सीट से बीजेपी ने पूर्व कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी को प्रत्याशी बनाया है तो वहीं कांग्रेस ने लखपत बुटोला को उम्मीदवार बनाया है।
बद्रीनाथ विधानसभा सीट से कांग्रेस के लखपत सिंह बुटोला आगे चल रहे हैं। लखपत बुटोला को तीसरे चरण की मतगणना में 1358 वोट मिले जबकि भाजपा के राजेंद्र भंडारी को 1060 वोट मिले। वहीं मंगलौर से भी कांग्रेस आगे चल रही हैं यहाँ पर कांग्रेस के प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन को दुसरे राउंड में 4377 वोट मिले हैं जबकि बीएसपी को 2948 और बीजेपी को 925 वोट मिले।