Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
चमोली: दोनों विधानसभा सीट पर भाजपा को तगड़ा झटका लगा है, कांग्रेस ने दोनों सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। बदरीनाथ से लखपत बुटोला और मंगलौर सीट से काजी मोहम्मद निजामुद्दीन की की जीत दर्ज।
उत्तराखंड में दोनों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ने जीत हांसिल कर ली है। मंगलौर से कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन अपने प्रतिद्वंदी बीजेपी करतार सिंह भड़ाना से 449 वोट से जीत गए हैं। काजी निजामुद्दीन को कुल 32710 वोट मिले जबकि बीजेपी के प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना को 31261 वोट मिले और बीएसपी को 19552 वोट मिले।
बदरीनाथ विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज कर ली है कांग्रेस के लखपत बुटोला 5202 मतों से जीते हैं। लखपत बुटोला को कुल 27696 वोट मिले जबकि बीजेपी के राजेंद्र भंडारी को 22601 वोट मिले।