Dehradun: आपके प्लॉट में पानी भरा है तो तुरंत करवाएं खाली, देना न पड़ जाए भारी भरकम जुर्माना

प्रदेश में मानसून के चलते बारिश का दौर जारी है जिस कारण जगह-जगह जल भराव के चलते मछरों के पनपने का खतरा बढ़ चुका है। इसपर नगर निगम खाली प्लॉटों या खाली जगहों पर रुके हुए पानी को लेकर सख्त हो गया है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Penalty for filling water in the plot: Police Impose Fine For Water in Empty Plot in Dehradun
Image: Police Impose Fine For Water in Empty Plot in Dehradun

देहरादून: नगर निगम अब ऐसे खाली प्लॉट के मालिकों पर भारी जुर्माना लगाने की तैयारी में है जहाँ पर पानी रुका हुआ है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में खाली स्थानों पर पानी रुका हुआ है जो डेंगू मछकर के लार्वा पनपने के लिए मददगार साबित हो रहा है।

Police Impose Fine For Water in Empty Plot in Dehradun

शहर के कई हिस्सों में खाली प्लॉट डेंगू के लिए खतरा बन रहे हैं। बारिश का पानी इन प्लॉट्स में जमा हो जाता है, जिससे डेंगू मच्छर का लार्वा पनपता है। नगर निगम इन प्लॉट्स के मालिकों पर बड़ा जुर्माना लगाने की योजना बना रहा है, लेकिन इन मालिकों का पता लगाना निगम के लिए मुश्किल हो सकता है। डेंगू को रोकने के लिए नगर निगम जलजमाव वाले स्थानों पर लार्वानाशक का छिड़काव कर रहा है, लेकिन घरों, दुकानों और खाली प्लॉट्स में जमा पानी में पनप रहे लार्वा को नष्ट करना निगम के लिए चुनौतीपूर्ण हो रहा है।

2500 से अधिक प्लॉट में मिला डेंगू का लार्वा

नगर निगम शहर के खाली प्लॉट्स में डेंगू मच्छर के लार्वा की जांच कर रहा है। दून के अलग-अलग वार्डों में 2,500 से ज्यादा प्लॉट्स में पानी जमा है, जिनमें कई जगहों पर डेंगू मच्छर का लार्वा पाया गया है। निगम इन पर कार्रवाई कर रहा है, लेकिन कई प्लॉट्स के मालिकों का पता नहीं चल पा रहा है। डेंगू का लार्वा सबसे ज्यादा धर्मपुर, अजबपुर कलां, कारगी, मोथरोवाला, देहराखास, विद्या विहार, बंजारावाला, मेहूंवाला, बड़ोवाला, माजरा, सहस्रधारा रोड, मोहब्बेवाला, हरिद्वार बाईपास और चंद्रबनी जैसे क्षेत्रों में मिल रहा है। इन जगहों पर प्लॉट्स की संख्या भी ज्यादा है। मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अविनाश खन्ना ने बताया कि अगर लार्वा पाया जाता है तो प्लॉट मालिक को 20 हजार रुपये तक का जुर्माना किया जा सकता है।