Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
बागेश्वर: युवती की शादी बड़े धूम-धूम से हुई और दो महीने तक वह अपने पति के साथ भी रही लेकिन नवविवाहित को ससुराल रास नहीं आया और उसने ऐसा कदम उठाया कि ससुराल व मायके पक्ष के लोग दंग रह गए।
बागेश्वर के गरुड़ तहसील क्षेत्र में इन दिनों एक मामला सुर्ख़ियों में बना हुआ है यहाँ पर एक नई नवेली दुल्हन की धूम-धाम से शादी हुई, जिसके बाद दूल्हा व दुल्हन दोनों पक्ष बेहद खुश भी थे। सात फेरों के बाद दुल्हन अपने ससुराल चली गई और पति के साथ सुहागरात भी मनाई साथ ही वह आराम से दो महीने तक ससुराल में रही। लेकिन दो महीने के बाद न जाने क्या हुआ कि युवती अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई और ससुराल से भागकर प्रेमी के घर आ धमकी। मायके वालों को जब इसकी खबर मिली तो वो भी हैरान हो गए। युवती से वापस ससुराल जाने की गुहार लगाई गई लेकिन उसने एक न सुनी और अपनी जिद पर अड़ी रही।
लाख कोशिशों के बावजूद भी जब वह नहीं मानी तो ससुराल पक्ष से शादी में हुए खर्च व जेवर लौटाने की बात पर मामले में सहमति बनी। युवती ने आप अपने प्रेम प्रसंग के बारे में किसी को नहीं बताया था न मायके वालों को इसकी कोई जानकारी थी, उसने यह राज सबसे छुपाये रखा। पूरे क्षेत्र में इस खबर की चर्चाएं हैं, अब दोनों पक्षों में समझौता हो चुका है किसी भी प्रकार की कोई तहरीर नहीं दी गई है।