Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: लखनऊ में आयोजित प्रतियोगिता में दीक्षा पांडे मिस यूनिवर्स उत्तराखंड-यूपी में प्रथम रनअप रही, इसमें 70 सुंदरियों ने प्रतिभाग किया था। इस सफलता के बाद अब वे दिल्ली में होने वाली मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता करेंगी।
प्रदेश की बेटियां आज हर क्षेत्र में उत्तराखंड का नाम रोशन कर रही हैं। उनकी साहसिकता और योगदान ने समाज में एक प्रेरणा स्त्रोत की भूमिका निभाई है और उनकी इस उपलब्धि से अन्य बालिकाओं को भी अपने सपनों को पूरा करने की प्रेरणा मिल रही है। हल्द्वानी के मल्ली बमौरी की बेटी दीक्षा पांडे यूपी के लखनऊ में आयोजित मिस यूनिवर्स उत्तराखंड-यूपी में प्रथम रनअप रही, उनकी इस उपलब्धि से उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में ख़ुशी की लहर है। इस मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में 70 सुंदरियों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें यूपी हाथरस की कनक अग्निहोत्री ने यह खिताब अपने नाम किया वहीं हल्द्वानी की दीक्षा रनअप रही।
दीक्षा पांडे ने बताया कि वह अगले माह दिल्ली में होने वाले मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग करने वाली हैं। दीक्षा के 12वीं तक की पढ़ाई सेंट थैरेसा स्कूल से की और वर्तमान में वे मुंबई में इंटीरियर डिजाइनर हैं और साथ में एक कंपनी के लिए मॉडलिंग करती हैं। दीक्षा के पिता धीरज पांडे नैनीताल जिला कोर्ट में सरकारी अधिवक्ता हैं, जबकि मां ज्योति पांडे कम्प्यूटर शिक्षक हैं।