उत्तराखंड: पोस्ट ऑफिस में 10वीं पास युवाओं के लिए 1238 पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे भरें फॉर्म

इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवकों के लिए देशभर में बंपर भर्ती का ऐलान किया है, जो भी युवा 10वीं पास है उनके लिए यह एक यह शानदार मौका है। बिना परीक्षा दिए यहाँ सिर्फ मेरिट के आधार पर भर्ती होती है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
India Post GDS Recruitment 2024: India Post GDS Recruitment 2024
Image: India Post GDS Recruitment 2024

देहरादून: भारतीय डाक विभाग में ग्रुप-डी के 44,228 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई है। दसवीं पास अभ्यर्थी इसके लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 15 जुलाई से इसके लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं और अंतिम तिथि 5 अगस्त है।

India Post GDS Recruitment 2024

पोस्ट ऑफिस में नौकरी करने वालों के लिए खुशखबरी है भारतीय डाक विभाग ने विभिन्न सर्किलों में ग्रामीण डाक सेवक की बंपर भर्ती निकली है। अगर आप केवल दसवीं पास हैं और सरकारी नौकरी की इच्छा रखते हैं तो आपके लिए यह बड़ा अच्छा मौका है। किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास उम्मीदवार इसमें आवेदन कर सकते हैं और इसमें 10वीं में प्राप्त मार्क्स के आधार पर चयन होगा। किसी भी प्रकार की कोई परीक्षा नहीं होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ग्रामीण डाक सेवक भर्ती की अन्य आवश्यक जानकारी :-

1. इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आपकी उम्र न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष होनी चाहिए।
2. भर्ती में आवेदन हेतु योग्यता सिर्फ हाईस्कूल पास होनी चाहिए।
3. जीडीएस भर्ती के लिए महिला और पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं।
4. उम्मीदवार को कंप्यूटर के ज्ञान के साथ साइकिल चलाना भी आना चाहिए।
5. इस भर्ती में चयन 10वीं प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर होगा जो राज्यवार या सर्कलवार तैयार की जाएगी।
6. इस भर्ती के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी, ओबीसी और महिलाओं के लिए निशुल्क है।
7. ग्रामीण डाक सेवक पद पर वेतन 10,000 रुपये से लेकर 29,380 रुपये प्रति माह तक होगा।
8. मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद आपको देश के किसी भी राज्य में जॉइनिंग दी जा सकती है, उत्तराखंड के लिए इसमें 1238 पद हैं।

ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर ऑनलाइन आवेदन यहाँ से करें

indiapostgdsonline.gov.in

सम्पूर्ण जानकारी के लिए आप ऑफिसियल नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं

indiapostgdsonline.cept.gov.in/Notifications/Model_Notification.pdf