Uttarakhand: 5 सालों तक करता रहा नाबालिग के साथ घिनौना काम, अब जेल में सड़ेगा हैवान

मासूम के साथ 9 साल पहले घटी घटना का न्याय अब जाकर उसे मिला है, यह दिलदहला देने वाली घटना देवभूमि को कलंकित करती है।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Rape of a Minor Girl: Young Man Kept Raping 13 Year Old Girl For 5 Years
Image: Young Man Kept Raping 13 Year Old Girl For 5 Years

उधमसिंह नगर: यहाँ एक आरोपी 13 साल की नाबालिग के साथ 5 साल तक लगातार दुष्कर्म करता रहा, पीड़िता की अश्लील फोटो से उसे ब्लैकमेल करता था। मामला तब सामने आया जब किसी परिचित के मोबाइल पर पिता के अपनी बेटी की आपत्तिजनक तस्वीर देखी।

Young Man Kept Raping 13 Year Old Girl For 5 Years

मामला जनपद उधमसिंह नगर के सितारगंज थाना क्षेत्र का है जहाँ पर एक पिता ने 2 दिसंबर 2020 को तहरीर देते हुए बताया है कि उसकी 13 वर्षीय बेटी साल 2015 में सितारगंज में पढ़ती थी। इस बीच देवनगर नंबर 3 शक्ति फार्म के निवासी सागर हलदार उसकी बेटी का पीछा कर उसे परेशान कर रहा था। वर्ष 2016 में आरोपी उसकी नाबालिग बेटी को रुद्रपुर ले गया। उसने नाबालिग को पेय पदार्थ में नशीली दवाई मिला दी जिस से वो बेहोश हो गई और फिर आरोपी सागर ने उसकी अश्लील फोटो खींच ली और उसके साथ जबरन दुष्कर्म भी किया और इस तरह वो अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा।

9 साल बाद मिला पीड़िता को न्याय

एक दिन 31 अगस्त 2020 को नाबालिग के पिता को अपने किसी परिचित के मोबाइल पर बेटी की आपत्तिजनक फोटो दिखी तो उन्होंने अपनी बेटी से इसके बारे में पूछा तब जाकर नाबालिग ने परिजनों को पूरी घटना के बारे में बताया। जिसके बाद परिजनों ने कोतवाली सितारगंज में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया और फिर यह मामला रुद्रपुर जिला न्यायालय की कोर्ट में चला। मामले की सुनवाई एफटीएससी कोर्ट में अपर सत्र न्यायाधीश संगीता रानी की अध्यक्षता में हुई। विशेष लोक अभियोजक उमेश कुमार गुप्ता ने 8 गवाह पेश किए। न्यायाधीश ने दोषी को 20 साल की कठोर कारावास और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई, साथ ही पीड़िता को एक लाख रुपये प्रतिकर देने का आदेश दिया।