Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
हरिद्वार: महाराणा प्रताप स्टेडियम देहरादून में 19 से 21 जुलाई तक आयोजित चैंपियनशिप में रचना गोस्वामी ने बड़ी उपलब्धि हांसिल की है उन्होंने एक साथ दो गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।
19 से 21 जुलाई तक महाराणा प्रताप स्टेडियम देहरादून में आयोजित स्टेट पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में एसएमजेएन कॉलेज के विज्ञान फैकल्टी में कार्यरत रचना गोस्वामी ने 76 किलो भार वर्ग में दो गोल्ड मेडल जीतकर धर्मनगरी का मान बढ़ाया है। रचना ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच अमित कुमार और मानसी त्रिपाठी को देते हुए कहा कि उनके प्रशिक्षण और मार्गदर्शन के कारण ही वह इस उपलब्धि तक पहुंच पाई हैं। पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में उनकी जीत पर कालेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी और कालेज के प्राचार्य डा. सुनील बत्रा ने रचना गोस्वामी को सम्मानित किया और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।