उत्तराखंड के पुलिस अफसर ने पाया अमेरिका में सम्मान, वेटलिफ्टिंग में जीता स्वर्ण

भारतीय इतिहास में पहली बार हुआ है कि किसी पुलिस ऑफिसर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऐसा सम्मान अर्जित किया हो। PM नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के CM धामी ने मुकेश पॉल को उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Police officer Mukesh Paul: Mukesh Paul won gold medal in international weightlifting competion
Image: Mukesh Paul won gold medal in international weightlifting competion

उधमसिंह नगर: पुलिस ऑफिसर मुकेश पॉल ने कोलंबिया में आयोजित "लैटिन अमेरिकन गेम्स 2024" में भारत का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें मुकेश पॉल ने वेटलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक हासिल किया है। अपनी इस उपलब्धि से उन्होंने न केवल उत्तराखंड पुलिस का, बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाया।

Police officer Mukesh Paul won gold medal in international weightlifting competion

कोलंबिया में 17 से 23 नवंबर तक "लैटिन अमेरिकन गेम्स 2024" आयोजन किया गया था, जिसमें विश्वभर के दिग्गज एथलीटों ने प्रतिभाग किया। मुकेश पॉल की मेहनत और अद्भुत प्रदर्शन ने भारतीय ध्वज को गर्व के साथ ऊंचा किया। जब राष्ट्रीय गान कोलंबिया की धरती पर गूंजा तो वहां मौजूद हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा हो गया। इस स्वर्ण पदक के साथ मुकेश ने वेटलिफ्टिंग की दुनिया में भारत की शक्ति को साबित कर दिया। वर्तमान में मुकेश पॉल उत्तराखंड पुलिस में ऊधम सिंह नगर में तैनात हैं। वह अपने अनुशासन और समर्पण के लिए जाने जाते हैं। पुलिस की चुनौतीपूर्ण ड्यूटी के बावजूद उन्होंने अपने सपनों को साकार करने के लिए लगातार प्रयास किया। मुकेश पॉल को उनके अद्वितीय प्रदर्शन के लिए स्ट्रांग मैन ऑफ वर्ल्ड का प्रथम रनर-अप खिताब भी दिया गया।

PM मोदी और CM धामी ने दी बधाई

ऐसा भारतीय इतिहास में पहली बार हुआ है कि किसी पुलिस ऑफिसर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऐसा सम्मान अर्जित किया हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुकेश पॉल को उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुकेश पॉल ने न केवल उत्तराखंड का, बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाया है। यह हम सभी के लिए गर्व का क्षण है।