Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
नैनीताल: उत्तराखंड पुलिस सीआईडी के स्टार खिलाड़ी मुकेश पाल ने वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 के फाइनल मुकाबले में दमदार प्रदर्शन करते हुए सबका दिल जीत लिया। हालांकि वह मामूली अंतर से स्वर्ण पदक से चूक गए, लेकिन भारत को रजत पदक दिलाकर देश और उत्तराखंड पुलिस का नाम ऊंचा किया।
उत्तराखंड पुलिस के मुकेश पाल ने वेट लिफ्टिंग इस कड़े मुकाबले में अंतिम लिफ्ट तक मुकाबला किया और जीत के बेहद करीब पहुंच गए थे। मामूली अंतर से स्वर्ण पदक से चूकने के बाद उन्होंने भावुक होकर कहा कि वह स्वर्ण पदक की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए। यह रजत भी पूरे देश के लिए है। उनका प्रयास भविष्य में और बेहतर करने का रहेगा। इस बार सभी पदक विजेताओं को भारत सरकार द्वारा 18 जुलाई को दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में देश के गृह मंत्री अमित शाह द्वारा उन्हें पदक और सम्मान प्रदान किया जाएगा। यह न केवल ऑल इंडिया पुलिस के लिए, बल्कि उत्तराखंड पुलिस के लिए भी गर्व की बात है।