Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
नैनीताल: कालाढूंगी के ब्रिगेडियर वीरेंद्र सिंह को भारतीय सेना में मेजर जनरल के पद पर पदोन्नति मिली है। अब मेजर जनरल वीरेंद्र सिंह की वर्तमान पोस्टिंग पटियाला पंजाब में होगी।
ब्रिगेडियर वीरेंद्र सिंह निवासी ग्रामसभा बंदरजूड़ा, विकासखंड कोटाबाग (कालाढूंगी) पदोन्नति के साथ इंडियन आर्मी में मेजर जनरल बन गए हैं। मेजर जनरल वीरेंद्र सिंह का परिवार भारतीय सेना के प्रति अपने समर्पण के लिए जाना जाता है। उनके पिता स्व. मोहन सिंह भी भारतीय सेना में सेवा दे चुके थे। उनके बड़े भाई चंदन सिंह भी भारतीय सेना में हैं जबकि सबसे छोटे भाई सुरेंद्र सिंह वर्तमान में नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक के डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं।
यह परिवार भारतीय सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए विशेष रूप से सराहा जाता है। इस खबर के फैलते ही परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके घर पर बधाई देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी और लोगों ने इस खुशी के मौके को बड़े उत्साह से मनाया।