प्रदेश की होनहार बेटियां आज हर कदम पर सफलता का परिचय दे रही हैं। उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाया है और वे समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Meenal Selected for Dual Doctoral Program at Western Sydney
नैनीताल: गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर की मृदा विज्ञान की पीएचडी छात्रा मीनल सिंह को वेस्टर्न सिडनी विश्वविद्यालय ऑस्ट्रेलिया के साथ दोहरे डॉक्टरेट कार्यक्रम के लिए चयनित किया गया है।
Meenal Selected for Dual Doctoral Program at Western Sydney
मीनल पंतनगर विश्वविद्यालय की पहली छात्रा हैं जिनका चयन दोहरे डीडीपी यानी डुअल डिग्री प्रोग्राम के लिए हुआ है। उनकी माता चंपा सोरागी गृहणी हैं और उनके पिता स्व. हुकुम सिंह विकास भवन भीमताल में आर्थिक और सांख्यिकी अधिकारी थे। मीनल अपनी इस सफलता का श्रेय अपने भाई आशुतोष सिंह और अपने गुरुजनों को देती हैं। उन्होंने बताया कि डीडीपी, जीबीपीयूएटी और डब्ल्यूएसयू के बीच एक समझौता ज्ञापन के तहत संचालित एक संयुक्त डिग्री कार्यक्रम है। इसके तहत मीनल को दोनों विश्वविद्यालयों से एक साथ दो डॉक्टरेट डिग्री दी जाएंगी और वह पंद्रह महीने तक डब्ल्यूएसयू में रहेंगी।
DEFIAA के तहत कर चुकी हैं फ्रांस और यूरोप का दौरा
मीनल को इस अवधि में सिडनी यूनिवर्सिटी से प्रति वर्ष 32,192 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर की छात्रवृत्ति और अनुसंधान के लिए 6,500 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर मिलेंगे। मीनल ने कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल से बीएससी भूविज्ञान की डिग्री प्राप्त की है और 2023 में डीईएफआईएए कार्यक्रम के तहत फ्रांस और यूरोप का दौरा भी कर चुकी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति सहित सभी प्रोफेसर्स ने उन्हें बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।