Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
हल्द्वानी: 8वीं साउथ एशिया कराटे चैंपियनशिप में हल्द्वानी के चेतन भट्ट ने रजत पदक जीतकर सफलता हासिल की है।
हल्द्वानी के चेतन भट्ट ने 8वीं साउथ एशिया कराटे चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। इंटरनेशनल कराटे फेडरेशन उत्तराखंड ब्रांच के तकनीकी निदेशक विरेंद्र राठौर ने बताया कि प्रतियोगिता 17 से 19 जुलाई को भूटान में आयोजित हुई थी। इस प्रतियोगिता में हल्द्वानी के चेतन भट्ट ने 84 किलो भार वर्ग में भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
चेतन भट्ट ने खिताबी मुकाबले तक का सफर तय किया, लेकिन अंत में हार का सामना करना पड़ा और उन्हें रजत पदक प्राप्त हुआ। उनकी इस सफलता पर एसोसिएशन ने उन्हें बधाई दी है और यह उपलब्धि प्रदेश के लिए गर्व का विषय बनी है। चेतन की इस सफलता से अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे भी अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रेरित होंगे।