उत्तराखंड: बिजली के दाम फिर बढ़ेंगे, इतने प्रतिशत होगी बढ़ोतरी.. यहां दर्ज कराएं आपत्ति और सुझाव

उत्तराखंड में 28 मार्च 2024 को बिजली दरों में वृद्धि के बाद, ऊर्जा निगम एक बार फिर दरें बढ़ाने की योजना बना रहा है।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Electricity Bill: Electricity Rates Are Going To Increase Again in Uttarakhand
Image: Electricity Rates Are Going To Increase Again in Uttarakhand

देहरादून: ऊर्जा निगम इस बार आयोग को 8.97 प्रतिशत बिजली दरों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव भेजा है और अब आयोग इस पर जनता की राय जानना चाहता है। उपभोगता 8 अगस्त तक इस पर अपनी आपत्ति और सुझाव दे सकते हैं। 14 अगस्त को नियामक आयोग में जनसुनवाई होगी।

Electricity Rates Are Going To Increase Again in Uttarakhand

उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने 26 अप्रैल 2023 को 2024-25 के लिए बिजली दरों में 6.92 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की थी। इस बढ़ोतरी का जनता ने जोरदार विरोध किया, जबकि ऊर्जा निगम ने इसे मामूली बढ़ोतरी बताते हुए कहा कि उनके पिछले खर्चों को विद्युत नियामक आयोग ने मान्यता नहीं दी, जिससे उन पर वित्तीय दबाव बढ़ गया है। ऊर्जा निगम ने आयोग में पुनर्विचार याचिका दायर करते हुए बिजली दरों में 8.97 प्रतिशत की बढ़ोतरी का नया प्रस्ताव भेजा है, जिसमें अक्तूबर 2024 से मार्च 2025 के बीच इसे वसूलने की अनुमति मांगी गई है। इस बार आयोग ने निगम के प्रस्ताव को सीधे स्वीकार करने के बजाय पहले जनता से इस पर सुझाव मांगे हैं।

उपभोक्ता यहाँ दर्ज कर सकते हैं आपत्ति और सुझाव

ऊर्जा निगम की लगातार बिजली दरों में वृद्धि से जनता त्रस्त हो गई है। पहले साल में सिर्फ एक बार दरों में बढ़ोतरी होती थी, लेकिन अब मार्च में वार्षिक बढ़ोतरी के साथ हर महीने फ्यूल एंड पावर परचेज एडजस्टमेंट के तहत अलग-अलग दरें बढ़ाई जा रही हैं। प्रस्तावित बढ़ी हुई बिजली दरों पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए सचिव उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग कार्यालय, आईएसबीटी माजरा, देहरादून के पते पर लिखित आपत्ति भेजी जा सकती है या आप [email protected] पर भी अपनी आपत्ति ईमेल कर सकते हैं जिसकी अंतिम तिथि 8 अगस्त है।