Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: फेंसिंग यानी तलवारबाजी चैंपियनशिप के कैडेट वर्ग में सिल्वर मैडल जीतने वाली भावना टाकुली सोशल बलूनी स्कूल की 11वीं कक्षा की छात्रा हैं।
मूल रूप से बागेश्वर की रहने वाली भावना टाकुली के पिता प्रताप सिंह टाकुली भारतीय सेना में तैनात हैं। भावना के पिता प्रताप सिंह स्वयं सेना में तलवारबाजी के प्रशिक्षक हैं। सोशल बलूनी फेंसिंग अकादमी के खेल विभाग शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही भावना टाकूली ने दिल्ली में चल रही खेलो इंडिया रेंकिंग फेंसिंग चैंपियनशिप के कैडेट वर्ग में सिल्वर मेडल जीता है। भावना सोशल बलूनी स्कूल में 11वीं की छात्रा हैं, इन्होने इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने कौशल का लोहा मनवाया। खेल विभाग ने उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है।