पहाड़ की बेटी अंशिका का प्लेसमेंट USA की कम्पनी में, मिला 17 लाख का शुरूआती पैकेज

पहाड़ की होनहार बेटी का चयन बहुराष्ट्रीय कंपनी में हुआ है जिससे उनके परिवार और गांव में खुशी की लहर है। अंशिका ने कठिन मेहनत और समर्पण से यह मुकाम हासिल किया है।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Anshika Semwal: Anshika Semwal Selected For The Post of Engineering Specialist
Image: Anshika Semwal Selected For The Post of Engineering Specialist

रुद्रप्रयाग: अंशिका सेमवाल का चयन हैदराबाद स्थित बहुराष्ट्रीय कंपनी जीई वेर्नोवा में सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग स्पेशलिस्ट के पद पर हुआ है, जिसमें उसे 17.30 लाख का प्रारंभिक पैकेज मिला है।

Anshika Semwal Selected For The Post of Engineering Specialist

अंशिका सेमवाल मूल रूप से नमोली गांव जनपद रुद्रप्रयाग की निवासी हैं और वर्तमान में अपने माता-पिता के साथ राजावाला देहरादून में रहती हैं। उनके पिता मनोज सेमवाल जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी हैं। अंशिका ने अपनी स्कूलिंग देहरादून, उत्तरकाशी, बड़कोट और रुद्रपुर जैसे विभिन्न स्थानों पर की। इसके बाद उन्होंने ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी देहरादून से कंप्यूटर साइंस में बीटेक की डिग्री प्राप्त की।

उत्तराखंड से एकमात्र अंशिका का हुआ है चयन

इस वर्ष 2024 में जनरल इलेक्ट्रिक डिजिटल कंपनी ने अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित कई राउंड के टेस्ट के बाद देशभर के 60 छात्रों का चयन किया जिसमें उत्तराखंड के इंजीनियरिंग कॉलेज से एकमात्र छात्रा अंशिका सेमवाल का चयन हुआ। उनकी इस सफलता से सभी परिजन बेहद खुश हैं और उन्हें सभी लोग बधाई दे रहे हैं।