Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
देहरादून: एसडीआरएफ की टीम ने दो युवकों के शव नदी से बरामद किए हैं। एसओ राजपुर पीडी भट्ट के अनुसार एक शव मालदेवता और दूसरा घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर मिला है।
राजपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके से आए कई कांवड़िये गुरुवार दोपहर सहस्रधारा पहुंचे। करीब तीन बजे जब वे नहा रहे थे, इस समय पानी का बहाव काफी तेज था। इस दौरान एक कांवड़िये का पैर फिसल गया और वह बहने लगा। उसे बचाने के लिए दो साथी नदी में कूदे लेकिन वे भी तेज बहाव में आ गए। इनमें से एक ने कुछ दूरी पर पत्थर पकड़कर खुद को बचा लिया, जबकि दो दूर तक बहते चले गए। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से पत्थर के सहारे फंसे युवक को निकाला गया और उसे गंभीर हालत में कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इसके बाद बाकी दोनों की तलाश जारी रही और वे सहस्रधारा से काफी आगे जहां नदी चौड़ी हो जाती है और बहाव कम हो जाता है वहां मिले। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान इंदरपाल पुत्र रामसुख निवासी ई ब्लॉक, सुलतानपुरी दिल्ली और भूपेंद्र सिंह राणा पुत्र लाल सिंह निवासी अमन विहार दिल्ली के रूप में हुई। दोनों साथियों की मौत के बाद बाकी कांवड़ियों में शोक की लहर दौड़ गई। घायल की पहचान मनोज निवासी सुलतानपुरी दिल्ली के रूप में हुई। आईटी पार्क चौकी इंचार्ज ने बताया कि दोनों मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।