Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
नैनीताल: नैनीताल में स्थित बाबा नीम करौली के आश्रम कैंची धाम को आध्यात्मिक मान्यताओं का केंद्र माना जाता है। मार्क जुकरबर्ग से लेकर स्टीव जॉब्स तक तमाम मशहूर हस्तियों को इस धाम में आकर सफलता का मार्ग मिला।
नीम करौली महाराज की महिमा से बॉलीवुड भी अछूता नहीं है। कई प्रसिद्ध अभिनेता और अभिनेत्रियां कैंची धाम पहुंच चुके हैं। अब अभिनेता अनुपम खेर ने बाबा की महिमा का वर्णन किया है। अभिनेता अनुपम खेर एक विशेष कार्यक्रम का हिस्सा हैं, जिसमें देशभर के 21 हनुमान मंदिरों की श्रृंखला के बारे मे बताया जा रहा है। इसमें उन्होंने बाबा नीम करौली महाराज की महिमा बताई है। वह करीब छह मिनट तक बाबा की महिमा बता रहे हैं। आगे देखिए वीडियो
अनुपम खेर ने इस वीडियो को अपने यूट्यूब चैनल व इंस्टाग्राम पर भी साझा किया है। बता दें कि अब तक स्टार क्रिकेटर विराट कोहली समेत बॉलीवुड जगत के कई मशहूर सितारे बाबा नीम करौली के आश्रम के दर्शन कर चुके हैं। चर्चा है कि जल्द ही अनुपम खेर शूटिंग के लिए नैनीताल पहुंचने वाले हैं। इस दौरान कैंची धाम के भी दर्शन करेंगे। देखिए Anupam Kher Neeb Karori Ashram video